फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: डीजल के दो टैंकरों में आग लगने के बाद धमाका; ड्राइवर फरार, अवैध डीजल ट्रांसफर की आशंका

Thu, 16 Oct 2025 10:46 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सिंगावदा क्षेत्र में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे दो डीजल टैंकरों में भीषण आग लग गई। यह हादसा उज्जैन रोड स्थित सिंगावदा ग्रिड पावर हाउस के पास हुआ। आग लगने से एक टैंकर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से पहले टैंकरों में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के ग्रामीणों ने भी सुनी। आग की लपटें दूर तक उठती रहीं और दोनों टैंकरों के टायर जल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- जानिए बाबा महाकाल के आंगन में कैसे मनेगी दीवाली, कब लगेगा 56 भोग; कब उपवास रखेंगे भोले भंडारी

घटना की जानकारी मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों टैंकरों से अवैध रूप से डीजल का आदान-प्रदान किया जा रहा था। मौके से एक छोटा इंजन और पाइप भी बरामद किया गया है, जिससे यह संदेह और गहरा गया है। घटना के समय दोनों टैंकरों के ड्राइवर मौके से फरार थे। पुलिस अब वाहनों के नंबर के आधार पर मालिकों का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन डायवर्ट किया गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बीएनपी थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला एक टैंकर से दूसरे में डीजल सप्लाई किए जाने से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताई घटना की भयावहता
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब आग लगी तो लपटें इतनी तेज थीं कि लगभग एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने मौके पर प्रशासनिक टीम के त्वरित एक्शन की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें