फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Weather : जिले में झमाझम बारिश से निर्मित हो गई जलभराव की स्थिति, नगर निगम की व्यवस्थाओं की खुली पोल

Sat, 30 Aug 2025 08:28 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,देवास

देवास में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार रात और शनिवार सुबह जिले के आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी बहने लगा और कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। इसके बाद शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और अलसुबह कोहरा भी नजर आया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया, लेकिन सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली। अब तक सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 22 इंच वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 32 इंच बारिश हो गई थी। यानी इस बार 10 इंच बारिश कम हुई है। बारिश कम होने से शहर के जलाशयों में अभी पर्याप्त पानी नहीं आया है। कई कुएं और बावड़ियां भी सूखी हैं। आमतौर पर अगस्त के अंत तक जलाशयों में पानी भर जाता है, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग है। जल निकासी नहीं होने से कई जगह जलभराव की स्थिति...
शहर में बारिश के चलते नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई, जहां कई जगह जल निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन गई। नगर निगम ने बारिश से पहले जगह-जगह सफाई की थी, लेकिन इसके बावजूद पानी भर रहा है। शाम को कुछ ही घंटों की बारिश में यह स्थिति बन रही है, तो यदि तेज बारिश होती है तो लोगों के घरों में भी पानी भरने की समस्या बन सकती है।

ये भी पढ़ें- MP News: 15 हजार की मुर्गी देखी क्या? हर दिन देती है दो अंडे, 10 से 12 किलो तक होता है वजन, वीडियो

नगर निगम द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा
देवास शहर की कई कॉलोनियों में 1 घंटे की बारिश में ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पिछले दिनों ही विकास नगर के समीप स्थित कॉलोनी में जलभराव के चलते कॉलोनी के गार्डन की डीपी पानी में डूब गई थी और स्थानीय लोगों ने यहां विरोध शुरू कर दिया था। यही नहीं, उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम द्वारा यहां ध्यान नहीं दिया गया और यहां जो नाला है, उसका पानी लोगों के घरों में आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Shahdol News:  2500 ईंटों का बिल 1.25 लाख रुपये! भाटिया ग्राम पंचायत का घोटाला देख उड़ जाएंगे होश
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें