फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: विजयनगर क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने से पूर्व डीएसपी की मौत, घर पहुंचे कलेक्टर और एसपी

Sat, 15 Nov 2025 08:25 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास के विजय नगर मुख्य मार्ग स्थित मकान से छत का छज्जा गिरने से सेवाविृत्त डीएसपी उसके नीचे दब गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर, पुलिस विभाग व नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया था।

जानकारी के अनुसार विजय नगर मुख्य मार्ग स्थित सेवानिवृत्त डीएसपी हिम्मत सिंह राणा उम्र 82 वर्ष शुक्रवार दोपहर में अपने घर के बाहर धूप में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उसी दौरान ऊपर से घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसमें वह दब गए, सूचना मिलने पर पुलिस बल सहित नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और छज्जे को जेसीबी से हटाया। जिसमें डीएसपी दबे हुए थे, उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने हालत का जायजा लिया। मृतक के भतीजे नवीन सोलंकी ने बताया कि यहां पर उनके फूफाजी और भुआजी रहते हैं। परिवार के बाकी लोग राजस्थान में रहते हैं दो दिनों पूर्व पूरा परिवार यहीं था।

परिजनों के अनुसार, राणा करीब 20 वर्ष पहले डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। वे हाउसिंग बोर्ड के इस मकान में रहते थे। हादसे के वक्त वे बरामदे में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उस समय घर में उनकी पत्नी कमला, बेटी प्रीति और नातिन मौजूद थी। घर के पास रेलवे लाइन भी गुजरती है, यह भी जांच का हिस्सा है कि क्या कंपन या कोई अन्य कारण दुर्घटना की वजह बना। क्षेत्रीय निवासी दिग्विजय सिंह झाला ने बताया कि हादसा पूरी तरह छज्जा गिरने की वजह से हुआ। मकान पुराना जरुर था, लेकिन उसकी स्थिति सामान्य थी। हादसा क्यों हुआ, यह जांच का विषय है

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: सर्द हवाओं से कांप रहा मध्यप्रदेश, भोपाल सहित 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट,तापमान में गिरावट

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि मकान करीब 40 वर्ष पुराना था, छज्जा छत को आगे बढ़ाकर बनाया था, जिसमें नीचे कोई पिलर नहीं था। संभवत: छज्जे के सरीए सडऩे के कारण गिर गया था, बड़े दु:ख की बात है कि उनकी हादसे में मौत हो गई। जिला प्रशासन और एस डीआरएफ की टीम पहुंच गई थी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि विजयनगर मेन रोड स्थित मकान का छज्जा अचानक गिरा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण संबंधी कमी थी या कोई अन्य वजह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें