फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टीचर ने पहली के बच्चे को पाइप से मारा, मासूम रातभर रहा बुखार में; सुबह मां ने देखे निशान तो खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Updated Sun, 12 Oct 2025 10:44 PM IST

देवास शहर के इटावा स्थित मदर्स लेप इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र के साथ शिक्षिका द्वारा प्लास्टिक पाइप से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बच्चे ने डर के कारण घर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन रात में उसे बुखार आ गया। शुक्रवार सुबह जब मां ने बच्चे को नहलाने के लिए कपड़े उतारे, तो उसके शरीर पर सूजन और चोट के निशान देखकर हैरान रह गईं। पूछने पर बच्चे ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल ठाकुर मैडम ने उसे डंडे से मारा था, क्योंकि वह दो का पहाड़ा ठीक से नहीं बोल पाया था।

ये भी पढ़ें- ससुराल से लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; पांच घायल रीवा रेफर

बच्चे के पिता रूप सिंह सोलंकी ने बताया कि उनका बेटा पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा स्थित मदर्स लेप इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है। घटना के बाद बच्चे को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिवार ने 181 पर शिकायत दर्ज कराई है और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि ऐसे निर्दयी शिक्षकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी मासूम के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

इधर, स्कूल संचालक शशिकला ठाकुर ने कहा कि किसी शिक्षक ने बच्चे से मारपीट नहीं की है। संभवतः बच्चे आपस में खेलते समय लड़ गए होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक से गलती हुई है तो मैं माफी चाहती हूं। बच्चा दो साल से हमारे स्कूल में पढ़ रहा है, आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें