फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल कुशवाहा हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

दीपक महाजन Updated Thu, 18 Jun 2026 09:33 PM IST

थाना कोतवाली इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में  बुधवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में लगी गोली से कार सवार विशाल कुशवाहा नामक युवक की मौके परी मौत हो गई थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। देर रात को ही मृतक विशाल के परिजनों ने थाना कोतवाली का घेराव कर हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।  परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ 357/ 20 26 धारा 102(1) 190,191(2) 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। पुलिश ने दबिश कार्रवाई के दौरान दिव्यांग पाठक, राहुल बुंदेला व विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपी अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी की पुलिस को तलाश है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पकड़े गए तीनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला। सूत्र बताते हैं कि उक्त हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी जमीन का कारोबार करते हैं। विशाल कुशवाहा की हत्या किसी जमीनी विवाद के कारण मानी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें