फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड किया, बोले- इसकी जगह ईमानदार लाओ, नेताओं का काम करने वाले नहीं चाहिए

Thu, 18 Dec 2025 08:20 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े अपनी कार्यशैली को लेकर खूब वायरल हैं और आम लोग खूब तारीफ़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक काम उन्होंने गुरुवार को कर दिया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मौके पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया और बोले- इसकी जगह ईमानदार लाओ। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि नेताओं के लिए काम करने वाले कर्मचारी नहीं चाहिए।

सैकड़ों ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को कलेक्टर ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान कस्बा बसई की मुख्य सड़क से निकली एक नाली को लेकर मामला सामने आया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि नाली तिरछी होने और उस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बना लिए जाने से लंबे समय से जलभराव व अन्य परेशानियां हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- पहले बच्चों को HIV वाला ब्लड चढ़ाया, अब वहीं चल रहा था 'खून का धंधा', SDM ने स्टिंग कर दबोचे तीन दलाल

शिकायत की जांच के बाद कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े पटवारी सतेंद्र शर्मा पर भड़क उठे और मौके पर ही उसे तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी नया पटवारी यहां पदस्थ होगा, वह पूरी ईमानदारी से काम करे और किसी भी नेताओं के दबाव में काम न करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन को ऐसे अधिकारी नहीं चाहिए जो नेताओं के इशारे पर काम करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने मौके पर मौजूद तहसीलदार को भी कड़ी फटकार लगाते हुए नाली की समस्या का निराकरण आज ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो तहसीलदार के खिलाफ भी सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर की इस सख्ती से जनसुनवाई स्थल पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें