फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पत्नी मायके गई तो पति ने काटा प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज, जानें मामला

Mon, 28 Jul 2025 04:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के पाठा गांव के बहेलिया टोला में एक युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि युवक की पत्नी मायके चली गई थी और इसी सदमे में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  

ये भी पढ़ें: जानलेवा ठंड और उखड़ी सांसें, पर नहीं मानी हार, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर अंजना ने फहराया तिरंगा

पत्नी चली गई मायके
जानकारी के अनुसार, पाठा गांव के बहेलिया टोला निवासी 35 वर्षीय राजू पारदी की पत्नी 20 दिन पहले मायके चली गई थी। इसी बात से दुखी होकर राजू ने सोमवार दोपहर ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। जब उसके चीखने की आवाज आई तो परिजन कमरे में पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मडियादो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया।

ये भी पढ़ें: रौद्र रूप में बह रहा केदारेश्वर महादेव झरना, 289 साल पुराने मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग; तस्वीरें

आए दिन होते थे विवाद
राजू के बड़े भाई आजू पारदी ने बताया कि राजू शराब का आदी था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण उसकी पत्नी 20 दिन पहले मायके चली गई थी। रविवार की दोपहर राजू ने खुद को नुकसान पहुंचाया। जब वे कमरे में पहुंचे तो चारों ओर खून फैला था। तत्काल ही उसे अस्पताल लेकर जाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैसी आर्य ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मडियादो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें