फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रात में खुलेआम घूम रहे हथियारबंद नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद, लोगों में दहशत का माहौल

Mon, 21 Jul 2025 08:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा नगर की सड़कों पर हथियारबंद बदमाशों के बेखौफ घूमने की खबरों ने आम जनता में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। पिछले पंद्रह दिनों से नगर के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी बदमाश को पकड़ने में असफल रही है।

पिछले सप्ताह पटेरा नाका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चार बदमाशों ने मुंह पर गमछा बांधकर हथियारों के साथ ताले तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था। यह घटना कुछ घरों के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। इसके बावजूद पुलिस अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन हथियारबंद बदमाशों को बूढ़े हटा क्षेत्र में भी देखा गया, जहां वे संभावित वारदात की फिराक में घूमते रहे।

ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

इन घटनाओं के चलते शहरवासियों में डर और असुरक्षा की भावना व्याप्त है। लोग अब रात में घर से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। बदमाशों का दुस्साहस इस हद तक बढ़ गया है कि वे कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। नगरवासियों का कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करती, तो अब तक इन बदमाशों की पहचान हो चुकी होती। लेकिन, पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया और गंभीरता की कमी के चलते ये लुटेरे अब भी बेखौफ होकर शहर में घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

बता दें कि हटा के बस स्टैंड स्थित ज्वेलरी शॉप और बोरी खुर्द के छपरा गांव में भी हाल ही में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात में छह मकानों में सेंधमारी की गई। इनमें से कुछ मामलों में ही एफआईआर दर्ज की गई, जबकि अन्य शिकायतों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जिससे नागरिकों में गहरी नाराजगी है। एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:  भाजपा विधायक शुक्ला के बेटे पर महाकाल के गर्भगृह में जबरन घुसने और कर्मचारी को धमकाने का आरोप

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें