दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना अंतर्गत घाट पिपरिया गांव में रविवार दोपहर कक्षा बारवीं के 17 वर्षीय छात्र ने 50 फिट ऊंचे पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने जब पत्थरों पर शव को देखा तो तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचित किया। परिजन घटना स्थल पहुंचे और बेटे के शव को देखकर रोने लगे। घटना का कारण अज्ञात है परिजन भी घटना से हैरान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।
ये भी पढ़ें- विक्रम यूनिवर्सिटी अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री को मिली डी. लिट् की उपाधि
मृतक घाट पिपरिया निवासी 17 वर्षीय कृष्णा पिता हरवंश अहिरवार कक्षा बारहवीं का छात्र है और तीन दिन पहले ही उसके पेपर खत्म हुए थे। रविवार दोपहर घाट पिपरिया की ब्यारमा नदी सेतु पुल से उसने नीचे छलांग लगा दी। पुल से नीचे पानी नहीं था पत्थर ही पत्थर थे। जिससे मौके पर ही नाबालिग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे कूदते हुए देखा और जब तक वह नजदीक पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें- बोहरा समाज ने ईद की नमाज की, बच्चों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुम्हारी पुलिस और परिजनों को दी। परिजन यह सुनते ही हैरान हो गए और मौके पर पहुंचकर बेटे के शव को गोद में रखकर रोने लगे। परिजनों के बताए अनुसार उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं है। वह भी हैरान हैं कि बेटे ने इतना घातक कदम क्यों उठाया। गांव के लोग भी घटना के बारे कुछ नहीं बता रहे। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र खेत से घर आया था और हार्वेस्टर का पेमेंट भी उसने दिया था, लेकिन अचानक से वह पुल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।