फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शराब दुकान के अंदर सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 23 Mar 2025 08:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा नगर में अंधियारा बगीचा इलाके में संचालित एक शराब दुकान के सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक रात में शराब दुकान के अंदर अपने सहयोगियों के साथ सोया था, लेकिन सुबह वह सोकर नहीं उठा। घटना के बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है। मृतक की पहचान दमोह के सलैया निवासी 48 वर्षीय राजू राय के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात की है।

साथी कर्मचारी मोहन के अनुसार राजू राय रात 11:30 बजे दुकान बंद करने के बाद अंदर ही सो गया था। कुछ अन्य कर्मचारी भी दूसरे कमरे में सो रहे थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे जब दुकान खोलने का समय हुआ तो राजू को जगाया गया, लेकिन वह नहीं उठा। शरीर में भी कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद तुरंत हटा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने परिजनों को सूचित किया। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक के परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन इस प्रकार अचानक से युवक की मौत होने से सभी हैरान हैं।

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, क्योंकि उन्हें भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि अचानक से एक सदस्य की शराब दुकान के अंदर ही मौत हो जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की सही कारण पता चलेगा। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें