फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आम बीनने गए तीन बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 15 Jun 2025 08:46 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के सिमरी बरौदा गांव में शनिवार शाम आम बीनने गए तीन बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। घायलों का हटा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 14 साल का अमित पिता नारायण अहिरवार अपने साथियों के साथ आम बीनने के लिए खेत में गया था। अचानक मौसम परिवर्तन होने लगा और तेज बारिश शुरू हो गई। अमित अपने साथी 15 वर्षीय मदन पिता कमोदा अहिरवार एवं 17 वर्षीय अनिल पिता बहादुर अहिरवार निवासी सिमरी के साथ आम बीन रहा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गए। जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मदन अचेत अवस्था में पड़ा मिला एवं दो बच्चे घायल मिले घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मदन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मदन के सीने में बिजली गिरने के अलग से निशान देखे गए कपड़े क्षत विक्षत हो गए। पुलिस ने मर्ग जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी जिलों से एंट्री करेगा मानसून, मानसून के पहले कई जिलों में हुई जोरदार बारिश

करंट लगने से युवक की मौत
शनिवार शाम तेज आंधी चलने से हिंडोरिया थाना के टिकरी गांव में बिजली की केवल टूटकर एक युवक के ऊपर गिर गई। जिससे छोटू पिता नारायण ठाकुर को करंट लग गया। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। परिजनों के बताए अनुसार छोटू खेत पर काम कर रहा था। तभी आंधी चलने के साथ बारिश होने लगी तो वह जाने लगा। इसी दौरान बिजली केबिल उसके ऊपर गिर गई। बता दें शनिवार शाम पूरे जिले में तेज आंधी चलने के साथ करीब तीन घंटे लगातार बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इसी आंधी तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने के अलावा बिजली केबिल टूटने जैसी घटनाएं घटित हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें