फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह में दिनदहाड़े पोस्टमैन पर ‘फिल्मी’ हमला; आंखों में मिर्च, ब्लेड से वार कर बैग लेकर फरार

Thu, 16 Apr 2026 08:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दिनदहाड़े डाक विभाग के एक पोस्टमैन पर सनसनीखेज हमला कर बदमाशों ने इलाके में दहशत फैला दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल वार्ड की है, जहां रहने वाले पोस्टमैन मुकेश सेन अपने कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे।

बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंका
रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट की और ब्लेड से चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश की आंख के पास गंभीर चोट आई है। बदमाश उनका डाक से भरा बैग और पर्स छीनकर फरार हो गए। घायल पोस्टमैन ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
घायल अवस्था में मुकेश किसी तरह कोतवाली थाना पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित मुकेश सेन ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके ही पड़ोसी आनंद रायकवार व एक अन्य व्यक्ति हैं, जिन्होंने दो दिन पहले भी उनके साथ मारपीट और चाकू से हमला किया था। पीड़ित का कहना है कि उस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। इलाके में फैली दहशत
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एक के बाद एक खुलासे से दहला भोपाल, मासूमों के साथ कई बार दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; तीन गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई और जांच
वहीं कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें