फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गुबरा गांव के सार्वजनिक हैंडपंप में अज्ञात व्यक्ति ने मिलाया जहर!, युवक हुआ बेहोश तो मचा हड़कंप

Thu, 30 Jan 2025 05:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगदरी के गुबारा गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सार्वजनिक हैंडपंप में जहरीली दवा मिला दी।
बुधवार सुबह गांव के लोग हैंडपंप पानी भरने गए और एक युवक ने उसी पानी से कुल्ला कर लिया। कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होने लगा। लोगों ने उसे उठाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद वह ठीक हुआ।

सरपंच और अन्य लोग भी हैंडपंप के पास पहुंचे उन्होंने हैंडपंप चलाया तो पानी की जगह उसमें झाग निकलने लगा। पास में ही जहरीली दवा की शीशी मिली जिससे यह तय हो गया कि किसी ने हैंडपंप में जहरीली दवा मिलाई है। सरपंच प्रतिनिधि ने तेंदूखेड़ा थाने में लिखित सूचना दी और पीएचई कार्यालय को अवगत कराया। कलेक्टर के निर्देश के बाद पीएचई की टीम हैंडपंप के पानी की जांच करने के लिए गांव पहुंची है।

सरपंच प्रतिनिधि नोनेलाल अहिरवाल ने बताया कि गुबरा ग्राम पंचायत बगदरी के अधीन आता है। सुबह सुबह नीलेश नामक युवक हैंडपंप गया। उसने पानी से कुल्ला किया। थोड़ी ही देर में उसे चक्कर आने लगे। बाद में हम लोगों ने पहुंचकर देखा तो हैंडपंप से पानी की जगह सफेद झाग निकल रहा था और अजीब बदबू आ रही थी। सबसे पहले मैंने सभी ग्रामीणों को हैंडपंप के पानी का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया ओर तेंदूखेड़ा आकर मामले की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस ओर पीएचई विभाग को दी।

तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरव गंधर्व ने बताया कि गुबरा गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैंडपंप में जहरीली दवा मिला दी है। इसके बाद कुछ लोग प्रभावित हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने कलेक्टर को भी दी है। कलेक्टर के निर्देश पर पीएचई विभाग की टीम पानी की जांच करने के लिए पहुंच रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें