फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में निर्माणाधीन नाले में गिरी तेज रफ्तार थार, बाल-बाल बचा चालक; अब बैरिकेडिंग न होने पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Fri, 05 Jun 2026 10:32 AM IST

शहर के दमोह-जबलपुर मार्ग स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के नवजागृति स्कूल के सामने गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार थार कार अचानक निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। करीब रात 11 बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार कार अनियंत्रित होकर सीधे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी और पलट गई। नाले की गहराई करीब 10 फीट बताई जा रही है, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। गनीमत रही कि वाहन चालक को केवल मामूली चोटें आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों की सतर्कता से एक बड़ी जनहानि होने से बच गई।

ये भी पढ़ें- रेतिया खाल की पुलिया पार करते समय तेज बहाव में फंसी कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची

बैरिकेडिंग और संकेतक नहीं होने से उठा सवाल
वैशाली नगर निवासी चालक वैभव सिंह ठाकुर अपनी थार (क्रमांक MP 20 ZB 0003) से किल्लाई नाका से वैशाली नगर की ओर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन नाले के पास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी संकेतक लगाया गया था। उन्होंने कहा कि केवल एक पाइप सड़क किनारे रखा हुआ था, जिससे टकराकर वाहन सीधे नाले में गिर गया। चालक ने नगर पालिका और निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से देर रात वाहन को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें