फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जबलपुर हाईवे पांच घंटे से बंद; दो KM तक लगी वाहनों की लाइन, बीच सड़क पर ट्रक फंसने से बिगड़े हालात

Sun, 28 Sep 2025 04:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह एक गड्ढे में ट्रक फंसने से जाम लग गया और देखते ही देखते दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम इतना लंबा था कि वाहनों का निकलना मुश्किल था। करीब पांच घंटे तक यह मार्ग बंद रहा, उसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ। एक माह में दूसरी बार इस स्टेट हाईवे पर इतना लंबा जाम लगा था।

जानकारी के अनुसार दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर के सतघिटया गांव के पास एक ट्रक का पहिया गड्ढे में गिरने से उसका टायर फट गया और ट्रक बीच सड़क पर ही रुक गया। इससे निकलने के लिए रास्ता नहीं बचा और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो किमी दूर तक वाहन जाम में फंस गए।

ये भी पढ़ें- सोना उगलने को तैयार इमलिया की भूमि, मुंबई की मैसर्स प्रॉस्पेक्ट रिसॉर्स और प्रशासन के बीच हुआ MOU

पुलिस ने बनाया दूसरा रास्ता
जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद दुबे द्वारा वन वे रोड चालू कर जाम को खुलवाया। सिंग्रामपुर चोकी प्रभारी गणेश प्रसाद दुबे ने बताया सूचना प्राप्त हुई सतघटिया के पास जाम कि स्थिति बन गई है। साइड पट्टी से टू व्हीलर वाहन और बसों को सुचारू रूप से एक-एक कर निकाला गया। सिंग्रामपुर सतघटिया में वनविभाग फॉरेस्ट जंगल होने कारण पर सड़क का चौड़ीकरण न होने से यह स्थिति निर्मित हो रही है। आए दिन जंगल में जाम से राहगीर परेशान हो रहे हैं घंटों बस में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहते हैं।

हो चुका मरम्मत कार्य
6 माह पूर्व शासन द्वारा 27 करोड़ की लागत से सड़क का पेंचवर्क किया गया था, लेकिन इतनी जल्दी सड़क जर्जर हो गई। सुबह सात बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे खुल पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें