फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेरहवीं में ग्रामीणों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 33 लोग हुए घायल

Sat, 26 Oct 2024 01:16 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

जिले के बाटियागढ़ थाना क्षेत्र के सादपुर गांव के पास शुक्रवार रात तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे 37 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस घटना में 33 लोग घायल हुए, जिन्हें पिकअप वाहन की सहायता से बतियागड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनमें से 8 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर सिंगपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे अपने निजी वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग
अबदापुर से सभी लोग मड़ियादो के पास मदनपुर गांव में एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सादपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में 27 महिलाएं, चार पुरुष और तीन छोटे बच्चे घायल हुए। कुल 33 घायल लोगों में से 8 महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

सरपंच ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
सिंगपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे अपने दोनों पिकअप वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। जिनकी हालत नाजुक थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज बटियागढ़ अस्पताल में ही किया जा रहा है।

यह हुए जिला अस्पताल रेफर
जिन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनमें जनक रानी पति नोने सिंह, शीला गौड़ पति सुदामा गौड़, माया पति रूप सिंह, चेता पति कुंजन, शीला रानी पति गुलज़ार सिंह, माया पति किशोरी, माया पति भगवान दास, ज्ञानबाई पति वीर सिंह शामिल हैं।

इनका बटियागढ़ में चल रहा इलाज
जिन घायलों का बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है उनमें सेमरानी, विद्या रानी, फूला बाई, फूला गौड़, अंशिका, कमल रानी, विद्याबाई, गुलाब रानी, रवि सिंह, गोवर्धन, शीलरानी, दशोदा बाई शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें