फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: छात्र के साथ छह से ज्यादा युवकों ने की बेरहमी से मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

Wed, 18 Dec 2024 01:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

कोतवाली के सामने तहसील ग्राउंड मैदान के अंदर एक छात्र के साथ करीब आधा दर्जन युवकों के द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि स्कूल के अन्य छात्रों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से मारपीट के दौरान यह वीडियो बनाया गया। वीडियो वायरल होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और पीड़ित छात्र की पतासाजी करने के बाद करीब आधा दर्जन आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को मंगलवार शाम कुछ लोग स्कूल के सामने ही तहसील ग्राउंड के अंदर ले गए और उसके बाद उसे बेल्ट और लात घुसों के साथ मारना शुरू कर दिया। छात्र को यह आरोपी मार रहे थे और इन्हीं में से किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। इसके बाद इन युवकों के द्वारा मारपीट के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

वायरल वीडियो के बाद कोतवाली टीआई आनंद कुमार राज ने छात्र की पतासाजी करना शुरू किया। देर रात छात्र की जानकारी लगने के बाद छात्र की शिकायत पर करीब 6 युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कहा जा रहा है मारपीट करने वाले कुछ स्कूली छात्र हैं तो कुछ बाहरी लोग भी है। जिन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से छात्र के साथ मारपीट की और उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें