फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में आफत की बारिश, मंडी में रखा किसानों का अनाज भीगा, समय पर नहीं हुई डाक

Mon, 14 Oct 2024 07:55 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पथरिया में सोमवार दोपहर अचानक हुई बेमौसम बारिश से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से कृषि उपज मंडी में रखा किसानों का अनाज भीग गया, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। सुबह से किसान अपना अनाज बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे, लेकिन व्यापारियों ने समय पर डाक नहीं की और दोपहर में बारिश शुरू हो गई। अनाज को बारिश से बचाने किसानों ने प्रयास किया, लेकिन खुले में रखा अनाज बारिश होने से भीग गया।

किसानों का आरोप है कि मंडी परिसर में बने टीन शेड में व्यापारियों का अनाज रखा रहता है, जिससे किसानों को अपना अनाज खुले में रखना पड़ता है। बारिश हुई तो अनाज भीग गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। काफी देर से वह व्यापारियों से डाक करने की बात कह रहे थे, लेकिन व्यापारियों ने समय पर डाक नहीं की। मंडी प्रबंधन भी किसानों की कोई बात नहीं सुनता। सेमरा लोधी गांव निवासी राजेश लोधी नहीं बताया कि खुले में अनाज रखा था दोपहर में बारिश हुई, जिससे अनाज भीग गया है। सोयाबीन और उड़द में पानी लगने से अनाज का काफी नुकसान होगा। अभी भी यदि बारिश और होती है तो नुकसान और अधिक हो जाएगा। बोरियों से अनाज बाहर निकाल दिया है, अब दोबारा बोरियों में अनाज भरने में काफी समय लगेगा।

इस लापरवाही को लेकर मंडी सचिव कैलाश नारायण तिवारी का कहना है कि अचानक बारिश हो गई, जिससे अनाज भीग गया है। टीन शेड के नीचे व्यापारियों का अनाज रखा हुआ था। उन्हें नोटिस दिए गए थे, लेकिन व्यापारियों ने अनाज नहीं उठाया इसलिए किसानों को खुले में अनाज रखना पड़ा। व्यापारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि वह अनाज नहीं उठाएंगे तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। बारिश के आसार थे इसलिए किसानों को सूचित करने अलाउंस भी कराया था कि वह अपने अनाज को ढक लें, उसकी सुरक्षा करें ताकि अनाज न भीग पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें