फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत, मोटरसाइकिल टहनियों में लटकी देख पुलिस भी चौंकी

Thu, 30 Jan 2025 05:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के नोहटा थानांतर्गत माला बम्होरी पोड़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई और बाइक पेड़ पर ही चढ़ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ पर बाइक चढ़ी देख पुलिस भी हैरान हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक रही होगी। शव को जबेरा भेजा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हटा थाना के लुहारी गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश पिता शंकर रैकवार बाइक से आ रहा था। बम्होरी के समीप गुंजा वाली मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक इतनी तेज गति से थी कि वह पेड़ पर चढ़कर टहनियों में फंस गई। जबकि बाइक सवार युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक के मोबाइल की सिम का उपयोग किया और परिजनों से संपर्क किया।

मृतक युवक के माता-पिता पानीपत में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी है और शव की पूर्ण पहचान के लिए उन्हें घटनास्थल पर बुलाया। बताया गया है मृतक भी दो दिन पहले दिल्ली से लौटा है। इस मार्ग पर वह किस काम से आया था, यह परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा।

मटर लेकर जा रहा ट्रक पलटा
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर फलको नाला के समीप मटर से लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक दमोह से जबलपुर जा रहा था। जानकारी लगते ही 100 डायल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक और परिचालक का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। चालक परिचालक की हालत गंभीर बताई जाती है जो बोलने की स्थिति में नहीं है, इसीलिए उनके नाम पता नहीं चल पाए। उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें