फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पेंच पार्क में नन्हे शावक मां के साथ कर रहे अठखेलियां, सामने आया वीडियो

Mon, 25 Nov 2024 08:45 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में बाघिन झंडी मट्टा अपने दो नन्हें शावकों के साथ मस्ती करते दिखाई दी है। टूरिस्ट्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो टुरिया क्षेत्र का है। बाघिन और दो नन्हें शावकों को देख सफारी पर निकले पर्यटक रोमांचित हो गए। बाधिन के पीछे कच्ची सड़क पर शावक मां के पीछे-पीछे चलते रहे। टूरिस्ट ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें लिखा, राजसी बाघिन अपने शावकों को जंगल में जीवित रहने की कला और जंगल के तरीके सिखाती है। एक मां का प्यार की सीमा कोई नहीं जानता, यह अनुग्रह, शक्ति का अटूट बंधन हैं।

तीन से चार महीने के नन्हे शावक
पेंच पार्क के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि पर्यटकों की ओर से बनाए गए वीडियों में बाघिन के हाल जन्मे दो शावक दिख रहे हैं। इनकी उम्र 3 से 4 महीने होगी। बाघिन के साथ पहली बार मांद से बाहर आए शावक पर्यटकों को लुभा रहे हैं।

सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में बाघिन झंडी मट्टा अपने दो नन्हें शावकों के साथ मस्ती करते दिखाई दी है। टूरिस्ट्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो टुरिया क्षेत्र का है।

बाघिन और दो नन्हें शावकों को देख सफारी पर निकले पर्यटक रोमांचित हो गए। बाधिन के पीछे कच्ची सड़क पर शावक मां के पीछे-पीछे चलते रहे। टूरिस्ट ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें लिखा, राजसी बाघिन अपने शावकों को जंगल में जीवित रहने की कला और जंगल के तरीके सिखाती है। एक मां का प्यार की सीमा कोई नहीं जानता, यह अनुग्रह, शक्ति का अटूट बंधन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें