छिंदवाड़ा शहर में आवारा तत्व और गुंडागर्दी करने वाली शराबियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कोतवाली पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार दोपहर में फवारा चौक पर शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले हुड़दंगी को कोतवाली टीआई ने सबक सिखा दिया।
दरअसल, टीआई ने यहां शराब पीकर गाली-गलौज कर उधम मचा रहे एक युवक को सरे बाजार से खदेड़कर थाने ले गए। जहां उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। टीआई के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि हुड़दंगी यहां पर आवारा गलती कर रहा है, जिसके बाद तत्काल कोतवाली टीआई मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर वह भागने लगा। उन्होंने बाइक से उसका पीछा किया और उसे डंडे लगाकर कोतवाली थाने लेकर गए। फिलहाल, इस तरह की पुलिसिंग देखकर लोगों ने कोतवाली पुलिस की सराहना की।
लगातार पुलिस चल रही अभियान
देखा जाए तो कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार आवारा तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों पूरे ग्राउंड में शराब पीने वाले मनचलों पर भी पुलिस ने शिकंजा करते हुए उन्हें कोतवाली तक कान पकड़कर लाया था तथा उन्हें मुर्गा भी बनाया था। आज हुड़दंगी की सरे बाजार पिटाई की गई, जिसे देखकर हर कोई पुलिस की सराहना करता नजर आया।
कोतवाली पुलिस का यह रवैया अपराधियों के लिए वाकई में अच्छा है। ताकि आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। लगातार आवारा तत्वों के खिलाफ पुलिस मुहिम चला रही है। वहीं, नवागत एसपी ने निर्देश दिए हैं कि इस तरह से बाजार में इस तरह से अपराधी गतिविधि को संचालित करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी के चलते आज पुलिस ने बाजार में डंडा चलाते हुए एक शराबी की जमकर कुटाई कर दी। शराबी के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।