मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया। छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि "वन नेशन वन इलेक्शन" एक इन प्रैक्टिकल बात है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर, आज भाजपा की सरकार का के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन आ जाए तो क्या होगा। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक और खिलौना है, जिससे सभी को उलझाने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा पर निशाना
कमलनाथ ने राहुल गांधी पर भाजपा की टिप्पणियों को लेकर कहा कि भाजपा के पास अब कुछ नहीं बचा है। यही कारण है कि पार्टी के नेता जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।
कार्यकारिणी का विस्तार
कमलनाथ ने संगठन के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि नए चेहरों को भी जगह मिलेगी। जल्द ही संगठन की बैठक भी आयोजित की जाएगी।