फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: सब्जी मंडी में खड़ी पिकअप में लगी आग, टीन शेड में रखा सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fri, 08 Nov 2024 11:58 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले के गुरैया सब्जी मंडी के टीन शेड में खड़ी एक पिकअप में शुक्रवार सुबह 5:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना से मंडी में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक टीन शेड में रखा सामान और पिकअप बुरी तरह जल चुके थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीएसपी अजय राणा ने  बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास हुई। टीन शेड में एक पुराना पिकअप वाहन खड़ा था, जिसमें आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इस दौरान शेड में रखा व्यापारी का सामान भी जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
गुरैया सब्जी मंडी के आसपास टहल रहे कुछ लोगों ने आग की लपटें देखीं और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग से दो टीन शेड के नीचे बनी दुकानों में रखी सामग्री जल गई।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें