फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: देशी पिस्टल लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, वारदात करने से पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 14 Nov 2024 08:34 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और कुल 77,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में फरदीन उर्फ फज्जू, अरमान और दुर्गेश उर्फ सागर शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मोहन नगर छिंदवाड़ा शराब भट्टी के पास कबाड़े के सामने ग्राउंड में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी और हुलिया के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 3 एंड्रॉइड मोबाइल और 77,000 रुपये की अन्य संपत्ति बरामद की गई।

फरदीन उर्फ फज्जू पर पहले से 13 अपराध दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी और मारपीट के मामले शामिल हैं। अरमान पर 8 अपराध दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और जुआ के मामले शामिल हैं। दुर्गेश उर्फ सागर पर 14 अपराध पहले से ही दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 751/24 धारा 25(1)(a) आयुध अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।
  कार्रवाई- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें