फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: छतरपुर RSS की शाखा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, लोगों में भारी आक्रोश

Wed, 29 Oct 2025 04:36 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा को लेकर एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस संवेदनशील मामले के सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के बाहर की है। यह वही स्थान है, जहां सुबह के समय नियमित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगती है। वायरल वीडियो में एक युवक सरेआम संघ को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें- सागर में अमानवीय घटना: दलित युवक को बीच बाजार में जलाने की कोशिश, वीडियो ने मचाया हड़कंप; पुलिस आई हरकत में

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए, सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संबंधित युवक के खिलाफ तुरंत अपराध पंजीकृत किया गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद, संघ और स्थानीय नागरिकों में घटना को लेकर लगातार आक्रोश देखा जा रहा है। लोग इस तरह की टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी और विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

मामले पर जानकारी देते हुए छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि RSS संघ के खिलाफ आरोपी द्वारा आपत्तिजनक बात की गई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, जिससे आगे आने वाले समय पर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   RSS पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे लोग    RSS पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे लोग   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें