फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: सवारी से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, पांच घायल

Tue, 25 Mar 2025 10:35 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

जिले के बारीगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सवारी से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक घटना में पति-पत्नी की मौत के साथ पांच लोग घायल हुए। हादसे में पति की घटना स्थल पर ही जान चली गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। आफत का संयोग भी ऐसा बना कि जब एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एंबुलेंस का ईंधन खत्म हो गया। इस दौरान घायल तड़पते रहे।



बदौराकला निवासी बृजेश प्रजापति ने बताया कि उनके चचेरे भाई घंसू प्रजापति अपनी पत्नी सोना प्रजापति के साथ बदौरा से एक ऑटो पर सवार होकर ज्यौराहा जा रहे थे( तभी बारीगढ़ के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही सफारी कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घंसू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोना के अलावा ऑटो में सवार पांच अन्य लोग अखिलेश प्रजापति, सरमन सेन, शीलू सेन, माया प्रजापति और मूलचंद्र प्रजापति घायल हुए थे। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर घायलों को बारीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल आने के दौरान रास्ते में एंबुलेंस का डीजल खत्म हो गया और घायल काफी देर तक एंबुलेंस में ही तड़पते रहे। चूंकि सोना की हालत अधिक गंभीर थी जिसके चलते जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि यदि एंबुलेंस का डीजल खत्म न होता तथा सोना को समय पर उचित उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। बहरहाल घंसू प्रजापति और उसकी पत्नी सोना प्रजापति का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं बारगीढ़ थाना में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें