फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मध्यप्रदेश में मिली दुर्लभ मछली, पहली झलक में चार आंखों का आभास, देखकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 16 Dec 2022 05:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर के विंध्यवासिनी मंदिर के पास बने एक तालाब से अजीबोगरीब मछली पकड़ी गई है। नगर पालिका यहां सफाई अभियान चला रहा है, इसी दौरान इस दुर्लभ मछली को मछुआरों ने पकड़ा। मछली को देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी चार आंखें हैं। अजीबोगरीब मछली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग तालाब के किनारे पहुंच रहे हैं। मछली पकड़ने वाले राजू रैकवार ने बताया कि मुझे 40 वर्ष हो गए हैं मछली पकड़ते-पकड़ते, लेकिन मैंने अपने जीवन पहली बार ऐसी मछली देखी है जो अपने आप में अलग प्रकार की है। वहीं, इस बारे में जब मछुआ समाज के जिला संयोजक आशीष रैकवार से बात की गई तो उन्होंने बताया ऐसी प्रजाति की मछली को मैंने भी पहली बार देखा है। मछुआरों का कहना है कि ऐसी मछली को पहली बार देखा है, कई वर्षों से मछली पकड़ रहे हैं, लेकिन पहली बार जाल में ऐसी मछली फंसी है जो अपने आप में अलग तरह की है। फिलहाल मछली को तालाब में ही छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें