फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बारिश के बीच पेड़ के नीचे छिपे थे दो सगे भाई, तभी गिर गई आकाशीय बिजली; दोनों की मौके पर मौत

Fri, 03 Jul 2026 11:25 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर के घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो आदिवासी भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मछली पकड़कर लौट रहे थे और तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी वे बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे पांच-छह आदिवासी ग्रामीण धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौटने लगे। रास्ते में एक नाले में पानी अधिक होने के कारण चार लोग दूसरे रास्ते से निकल गए, जबकि दो लोग अलग रास्ते से जा रहे थे।

बारिश तेज होने पर विश्वां निवासी कनई आदिवासी पिता कन्छेदी आदिवासी और चरन आदिवासी पिता भैयालाल आदिवासी एक पेड़ के नीचे बारिश रुकने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पेड़ के नीचे खड़े चार अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

ये भी पढ़ें- Mandsaur News: हथकड़ी लगे पिता-पुत्र पुलिस की गाड़ी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई घटना; 420 के आरोपी निकले शातिर

घटना की सूचना मिलते ही घुवारा तहसीलदार प्रीतम सिंह गौड़ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें