फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: गांव की कल्याणी महिला को गोली मारने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, खेती के विवाद में किया था हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:48 AM IST

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दबंगों द्वारा एक महिला को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गांव के दबंग ठाकुरों ने गांव की ही एक यादव महिला (जो कि विधवा है) को खेती के विवाद को लेकर दबंगई दिखाते हुए गोली मारी थी। जहां गोली उसकी कमर के नीचे लगी थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसकी गोली निकालकर जान बचा ली थी।

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बोले सीएम मोहन यादव- यह घटना समाज के लिए एक सबक

यह है पूरा मामला
विक्रमपुर निवासी जयंती पत्नी स्व. भरत यादव उम्र 35 वर्ष, शुक्रवार की शाम को अपने परिजनों के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के रामपाल बुंदेला, मुन्ना बुंदेला, रवि बुंदेला और जंटू बुंदेला ने उनके घर पर पहुंचकर अवैध देसी कट्टे से जयंती पर गोली चला दी। गोली जयंती की जांघ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जयंती को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह हमला हुआ।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें