फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: छतरपुर में लकड़ी की टाल में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Tue, 02 Jun 2026 10:17 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी स्थित एक लकड़ी की टाल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टाल में बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी होने के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा था, लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय आग लकड़ी के ढेर तक पहुंच चुकी थी और आसपास के मकानों तक फैलने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घरों से पानी लाकर बुझाई आग
फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। ऐसे में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन ने आसपास के मकानों के गेट खुलवाकर स्थानीय लोगों की मदद से घरों में उपलब्ध पानी और अन्य संसाधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। पुलिसकर्मियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए लगातार पानी डालकर आग को फैलने से रोका।

पढ़ें: 'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा चीता वन और ओरछा रोड थाना पुलिस भी पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही चीता वन तथा ओरछा रोड थाना पुलिस का बल भी मौके पर पहुंच गया। सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संपत्तियों को नुकसान होने से बचा लिया गया। समय पर कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लकड़ी की बड़ी मात्रा होने के कारण आग रिहायशी क्षेत्र तक फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें