फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, दो माह बाद इनामी आरोपी महेंद्र दुबे गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 10:22 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

बागेश्वर सरकार से मुलाकात कराने का झांसा देकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेंद्र दुबे पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि महेंद्र दुबे ने खुद को बागेश्वर धाम का शिष्य बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का भरोसा दिया। इसी बहाने उसने महिला से करीब ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

ये भी पढ़ें- डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो बनाकर किया शोषण
महिला का आरोप था कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और गहने व मोबाइल छीन लिए गए।

न्यायालय से भेजा जेल
घटना के बाद पीड़िता ने पहले सिटी कोतवाली और फिर सिविल लाइन थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। सिविल लाइन टीआई सतीश ने बताया कि आरोपी को चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें