फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: शादी के स्टीकर लगाकर एकाएक पहुंची 50 गाड़ियां, कांग्रेस नेता की फैक्ट्री पर आयकर का छापा

आयकर विभाग ने छतरपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी उर्फ पज्जन के परिवार और उनके बिजनेस पार्टनर अजय पाल सिंह राव साहब की कंपनी खजुराहो मिनरल्स पर छापा मारा। छापामारी करने के लिए आयकर विभाग की कई टीमें शादी के स्टीकर लगे करीब 50 लक्जरी गाड़ियों के काफिले में पहुंचीं और एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। बुंदेलखंड में खजुराहो मिनरल्स खनन क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी मानी जाती है, इसलिए आयकर विभाग की कई टीमें बुधवार सुबह अचानक ढडारी स्थित मुख्य फैक्ट्री और रमनपुरा स्थित गिट्टी फैक्ट्री सहित खजुराहो मिनरल्स से जुड़ी कई खदानों पर एक साथ पहुंची। सभी ठिकानों को घेरकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है, वहीं खनन स्थलों और ऑफिस के कर्मचारियों और स्टाफ से पूछताछ भी की जा रही है। यही कारण है कि विभाग की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें