फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: एक साथ झुके हजारों सिर, गूंज उठी दुआएं; दो घंटे के लिए बदला रहा मुख्य मार्ग का ट्रैफिक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 04:02 PM IST

बुरहानपुर के सिंधी बस्ती स्थित शाही ईदगाह पर शनिवार सुबह आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह ठीक 7:00 बजे शुरू हुई इस नमाज में हर उम्र के लोग शामिल हुए, जहां एक साथ सजदे में झुके हजारों सिरों ने एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

ईदगाह परिसर पूरी तरह भरा हुआ नजर आया। नमाज के दौरान माहौल पूरी तरह से शांत, आध्यात्मिक और भावनात्मक रहा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने हाथ उठाकर देश, दुनिया और जिले में सुख-शांति, तरक्की और समृद्धि की कामना की। हर तरफ “आमीन” की गूंज सुनाई दी, जिसने पूरे वातावरण को श्रद्धा और विश्वास से भर दिया।

ये भी पढ़ें- भोपाल में ईद पर दो तस्वीरें: नमाज में उमड़ा जनसैलाब, शिया समुदाय का विरोध, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे

इस बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया था। बुरहानपुर से रावेर और लालबाग से शनवारा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग करीब 2 घंटे तक बंद रखा गया, ताकि नमाज के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। हालांकि इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन आम नागरिकों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया।   शाही ईदगाह बना इबादत का समंदर, हजारों लोगों ने मांगी देश की खुशहाली की दुआ।   शाही ईदगाह बना इबादत का समंदर, हजारों लोगों ने मांगी देश की खुशहाली की दुआ।   शाही ईदगाह बना इबादत का समंदर, हजारों लोगों ने मांगी देश की खुशहाली की दुआ।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें