फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: एक कॉल और खत्म हो गई जिंदगी! निकिता मर्डर से दहला बुरहानपुर, चौंकाने वाली है वारदात

Tue, 17 Mar 2026 07:23 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुराहनपुर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के आलमगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। यहां 20 वर्षीय युवती निकिता सुरागे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात गणपति थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका की मामी प्रमिला मेहरा के अनुसार, निकिता एक फर्नीचर की दुकान पर काम करती थी। बीते दिन दुकान मालिक से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद निकिता ने अपने परिजनों को स्पष्ट रूप से बता दिया था कि वह अब उस दुकान पर काम करने नहीं जाएगी। इसके बावजूद अगले दिन घटनाक्रम ने भयावह मोड़ ले लिया। आरोप है कि दुकान मालिक ने निकिता को फोन कर “अर्जेंट काम” का हवाला देते हुए कुछ देर के लिए बुलाया। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन कुछ ही समय बाद निकिता की हत्या की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

पढ़ें: भोपाल में फिर बम की धमकी! दूसरे दिन भी नापतौल दफ्तर को उड़ाने का ई-मेल; मचा हड़कंप घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। उन्होंने आरोपी को जल्द सार्वजनिक करने और कड़ी सजा देने की मांग की है। गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और चोटों की पूरी जानकारी सामने आएगी। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें