फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अडगांव में बाबा साहब के बैनर से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग; गिरफ्तारी की मांग तेज

Fri, 17 Apr 2026 06:45 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुराहनपुर

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अडगांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना से आंबेडकर अनुयायियों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय निवासी कमला बाई ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से बैनर को फाड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं विमला बाई ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहब का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर सूचना दे दी गई है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर गांव में जुलूस निकाला जाना था, लेकिन उससे पहले हुई इस घटना ने पूरे माहौल को गरमा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़कर गांव में जुलूस निकालने की मांग भी रखी।

पढ़ें:  गर्मी में सूख रहे बोरिंग, शहर में रोज 50 एमएलडी पानी की कमी; अब ट्रीटेड वॉटर अनिवार्य सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसआई लोवंशी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लोगों में आक्रोश बना हुआ है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह घटना एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें