फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: साध्वी की कार पर हमला, तोड़फोड़-मारपीट, बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

Wed, 25 Feb 2026 10:54 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

राजधानी के मिसरोद इलाके में बुधवार शाम एक साध्वी के गाड़ी पर हमला किया गया। साध्वी अपने दो सहयोगी बहनों के साथ घटना के समय में गाड़ी में मौजूद थीं। गाड़ी टकराने के विवाद के बाद पीछे की कार में सवार युवकों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। उन्होंने साध्वी की गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा डीजल की केन निकालकर कार को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुंडागर्दी करने वाले वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मिसरोद थाने में सामने प्रदर्शन किया। आरोपी विशेष समुदाय के हैंI

थाना पुलिस के अनुसार साध्वी रंजना दीदी बुधवार देर शाम मिसरोद इलाके में थीं। कार में दो अन्य साध्वियों के अलावा ड्राइवर था। उनकी कार मिसरोद थाने से आगे जा रही थी इसी दौरान आगे की गाड़ियों के रुके होने के कारण उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई। उनकी गाड़ी रुकी हुई थी इसी दौरान पीछे से आई कार ने हार्न बजाना शुरू किया। इस पर साध्वी की गाड़ी के ड्राइवर ने इशारे में कहा कि आगे की गाड़ियां बढेंगी तभी वह अपनी गाड़ी को बढ़ा सकेगा। जाम से निकलने के दौरान दो गाड़ियों में हल्की सी टक्कर को गई। इस टक्कर के बाद पीछे की गाड़ी में सवार युवक गुंडागर्दी पर उतर आए तथा उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। साध्वी के ड्राइवर ने विरोध किया तो इन युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान भगवाधारी साध्वी रंजना दीदी गाड़ी से बाहर निकली तों तो इन गुंडों ने उनके साथ भी अभद्रता की। युवकों ने साध्वी की गाड़ी में तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें- मन का खाना नहीं बना तो लैब संचालक ने दी जान; उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पिता के इंतजार में मासूम

बताया यह भी जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक केन निकालकर साध्वी की गाड़ी पर डालने तथा जलाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस केन में डीजल था। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता मिसरोद थाने पहुुंच गए तथा उन्होंने गुंडागर्दी करने वाले युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने तथा उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था, कार में आग लगने के प्रयास जैसी बात अभी तक नहीं आई है I

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें