अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे समर्थन मांगने भोपाल पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा की। साल 2024 के चुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा? इस सवाल पर खड़गे ने कहा कि हमारे यहां एक कहावत है, बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। खड़गे ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।