फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: रचना टॉवर में इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैट्री बदलने के दौरान लगी आग, एसयूवी कार भी जलकर खाक

Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

राजधानी भोपाल के रचना नगर में सांसदों-विधायकों, मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों के लिए मध्यप्रदेश आवास संघ द्वारा बनाए गए बहुमंजिला रचना टाॅवर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग बेसमेंट स्थित पार्किंग में उस समय लगी, जब एक व्यक्ति पार्किंग में खड़े अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैट्री बदल रहे थे। इसी दौरान स्पार्किंग के साथ हादसा हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में स्कूटर मालिक की एसयूवी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। नगर निगम के दमकल स्टेशन फोन किया, जब तक दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंचीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर और एसयूवी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। कुछ लोग स्कूटर के चार्जिंग पर लगे होने के दौरान हादसा होना भी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अंधविश्वास की हद: मां ने पांच दिन घर में रखा बेटे का शव, सीने पर बाइबल रख जिंदा करने का टोटका; ऐसे हुआ खुलासा

कई मंजिल ऊपर तक पहुंचा धुआं, मची अफरा-तफरी
रचना नगर में कई पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व मंत्रियों के परिवार, रिश्तेदार और करीबी लोग ही रहते हैं। बहुत कम संख्या में लोग किराए से रहते हैं। अधिकांश फैमिली हाई प्रोफाइल वाली हैं। आग लगने से पूरी काॅलोनी में धुआं फैल गया। धुआं कई मंजिल ऊपर तक पहुंचा, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ आग ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने की आशंका में अफरा-तफरी मची रही।

तेज लपटों के कारण आग बुझाने में परेशानी
एसयूवी और स्कूटर दोनों पास में खड़े थे। दोनों वाहनों के आसपास खड़े होने से दोनों में आग लग गई। तेज लपटें होने के कारण पर आग बुझाने वाली टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी। आग लगने के बाद काॅलोनी के कई लोग एकत्रित होकर पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। आग से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीषण गर्मी में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से लोगों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें