फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में पकड़ाई हथियारों की अवैध फैक्ट्री, घर में चला रहे थे कारखाना, 79 छुरी व तलवारें बरामद

Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

थाना कमला नगर इलाके में हथियारों की अवैध फैक्ट्री पकड़ाई है। पुलिस ने यहां पर छापेमारी कर 75 छुरी और 4 तलवारें जब्त की हैं। यहां से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार भी किया गया है। करीब डेढ़ साल पहले भी एक भाई अवैध हथियार बनाने व रखने क आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

कमला नगर पुलिस के अनुसार दुर्गेश विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा बापू नगर में रहते हैं। दोनों छुरी-चाकू बनाने का काम करते हैं, लेकिन कुछ समय पहले पुलिस की सख्ती के चलते दोनों आरोपियों ने काम बंद कर दिया था। आरोपी चंदन का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। वह करीब डेढ़ साल पहले अवैध हथियार रखने के के मामले में गिरफ्तार हुआ था। पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चंदन एक बार फिर से अवैध हथियारों का कारोबार करने लगा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। जहां एक बंद कमरे को खुलवाकर चेक किया तो बड़ी संख्या में हथियार मिले।

ये भी पढ़ें- तानसेन समारोह: उस्ताद अमजद अली खान का छलका दर्द, बोले- अच्छा या बुरा.. ग्वालियर का हूं, 12 साल बाद मौका दिया

आरोपियों ने बताया कि हथियारों को बेचने के लिए तैयार किया था। पुलिस की सख्ती के चलते बाहर नहीं ले जा सके। लिहाजा तैयार हथियारों कारखाने वाले कमरे में ही बंद रखा। पुलिस ने हथियारों की तस्करी के आरोप में दुर्गेश विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। तब भी इनके ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार मिले थे। इसके बाद से ही आरोपियों का काम बंद था। पिछले कुछ समय से लगातार पुलिस को आरोपियों द्वारा दोबारा कारखाने में अवैध हथियार बनाने की जानकारी मिल रही थी। तब पुलिस ने चार टीमें आरोपियों की निगरानी में लगा रखी थीं। पुख्ता सूचना मिलते ही घर में बने कारखाने में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

गुमराह करने दरवाजे पर बाहर से लगा दिया ताला
बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ऑर्डर पर हथियार खपाने का काम करते थे। हर साइज में उनके द्वारा हथियारों को तैयार किया जाता था। तलवारों को अलग-अलग डिजाइन में तैयार करते थे।    बरामद हथियार  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें