मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और चयन परीक्षाओं में सीमित पद घोषित किए जाने को लेकर युवाओं का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे करीब दो हजार से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों ने राजधानी भोपाल में रैली निकालकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और जनजातीय कार्य विभाग का घेराव किया...