फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: कलेक्टर का गुस्सा, पूछताछ में नहीं मिला जवाब तो परीक्षा हॉल में ही छात्र को जड़े थप्पड़, Video

Sun, 13 Jul 2025 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है, जिसमें कलेक्टर परीक्षार्थी को थप्पड़ मार रहे हैं। इसके दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। घटना एक अप्रैल 2025 की बताई जा रही है, जब स्नातक परीक्षाओं के दौरान नकल की शिकायतों पर कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल कॉलेज, लाड़मपुरा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया था। वीडियो शनिवार रात वायरल हुए हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि कलेक्टर ऑफिस के एक कमरे में छात्र से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन छात्र जवाब नहीं देता। इस पर कलेक्टर गुस्से में आकर उसे दो थप्पड़ मारते हैं। घटना के बाद छात्र को परीक्षा से बाहर कर दिया गया था। छात्र रोहित राठौर पर आरोप है कि उसने बीएससी फिजिक्स का पेपर सेंटर से बाहर भिजवाया था, ताकि हल कराकर वापस मंगाया जा सके। जब उससे पूछताछ की गई तो वह पेपर से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद उसकी कॉपी जब्त कर ली गई और उसे ऑफिस बुलाया गया।

ये भी पढ़ें- मंदसौर में झोपड़ी से निकला कोबरा सांपों का कबीला, 40 बच्चे देख सहमे ग्रामीण

छात्र रोहित राठौर का कहना है कि वह उस दिन फिजिक्स की परीक्षा में बैठा था। टॉयलेट के लिए गया था, लौटकर आया तो पेपर टेबल से गायब था। तभी कलेक्टर मौके पर पहुंचे और बिना पूछे थप्पड़ मार दिए। उसका कहना है कि कान में चोट आई थी और नकल का प्रकरण भी बना दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पक्ष नहीं सुना गया।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया, घटना पुरानी है। छात्र पेपर बाहर भिजवाकर हल कराने की कोशिश कर रहा था। जब उससे जानकारी मांगी गई तो उसने कुछ नहीं बताया। हमने उसे परीक्षा से बाहर कर दिया, जो नियम के तहत कार्रवाई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें