फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: तेंदुए की सड़क हादसे में मौत, हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Thu, 06 Mar 2025 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

मध्यप्रदेश में भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में कनकूरा गांव के पास नेशनल हाइवे-719 पर गुरुवार तड़के एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेंदुआ क्वारी नदी की बीहड़ से निकलकर सड़क पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

फॉरेस्ट रेंजर बसंत शर्मा ने बताया है कि दुर्घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच हुई। टक्कर के बाद घायल तेंदुआ नजदीकी झाड़ियों में जाकर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर भिंड फॉरेस्ट ऑफिस ले गई।

जांच में पता चला कि मृत तेंदुआ करीब तीन साल का नर था। दुर्घटना में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्सा टीम ने तेंदुए का पोस्टमॉर्टम किया। वन विभाग के एसडीओ बहादुर सिंह गौड़ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए के शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें