फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: शहर में महिला बेच रही थी नील गाय का मीट, पुलिस ने 30 किलो मीट किया बरामद

Fri, 07 Mar 2025 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड शहर में भवानीपुरा के सरोज नगर में एक महिला द्वारा गुपचुप तरीके से प्रतिबंधित नील गाय का मीट बेचा जा रहा था। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया। इस दौरान फॉरेस्ट टीम ने मकान में छिपाकर रखा, लगभग 30 किलो नील गाय का मीट बरामद किया।

फॉरेस्ट रेंजर बसंत शर्मा ने बताया कि शहर के सरोज नगर में रहने वाली काजल नाम की महिला द्वारा प्रतिबंधित नील गाय का मीट बेचा जा रहा था। मौके पर पहुंची फॉरेस्ट टीम ने उसके कमरे से लगभग 30 किलो नील गाय का मीट जब्त किया है। सरोज नगर में नील गाय का मीट बेचे जाने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर डीएसपी हेडक्वॉर्टर दीपक तोमर, टीआई सिटी कोतवाली बृजेंद्र सिंह सेंगर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा शांत कराया।

गिरफ्तार महिला काजल ने पूछताछ में वन विभाग की टीम को बताया कि यह मीट वह कुछ लोगों से लेकर आई है, इसको लेकर वन विभाग मीट उपलब्ध कराने वालों को तलाश कर रही है। फॉरेस्ट रेंजर ने बताया कि बीते साल भी काजल को नील गाय का मीट बेचने के मामले में पकड़ा गया था।उसके बाद वह न्यायालय से जमानत लेकर बाहर आ गई थी। अब दोबारा उसे इसी अपराध में पकड़ा है। इस मामले में वन विभाग द्वारा पकड़ी गई महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें