फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल में हादसा: इंदौर से लौटी युवती को लेने पहुंचे दोस्त, सामने से दूसरे वाहन ने मारी टक्कर; तीन की मौत

Thu, 18 Jun 2026 09:37 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

बैतूल जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में एक नाबालिग सहित तीन युवाओं की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच का अहम हिस्सा मान रही है। जानकारी के अनुसार, खारीढाना निवासी आंचल सेन इंदौर से अपने घर लौट रही थीं। उन्हें लेने के लिए उनकी सहेली खुशी पंडाग्रे और रिश्तेदार कपिल बारस्कर बाइक से पहुंचे थे। तीनों घर लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक की एक तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जीन निवासी 17 वर्षीय कपिल बारस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो दुर्घटना के समय रिकॉर्ड हुआ था। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

पढे़ं:  दिग्विजय सिंह की मानहानि याचिका में उमा भारती को जवाब दाखिल करने की मोहलत, जानें अगली तारीख कब? अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खारपुसे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने संबंधित वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। एक ही हादसे में तीन युवाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें