फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: दस फीट का अजगर निगल गया बकरी के दो बच्चे, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा तो उगल दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Updated Tue, 23 Sep 2025 10:17 PM IST

बड़वानी जिले के फत्यापुर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की महिला मनोरमा राठौड़ के पशुबाड़े में एक 10 फीट लंबा अजगर घुस आया। मनोरमा ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे उनकी बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों को नीचे रखा गया था, लेकिन रात में जब वह दूध पिलाने पहुंचीं तो दोनों बच्चे गायब थे। कैरेट हटाकर देखा तो अजगर दोनों बच्चों को निगल रहा था। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही अजगर ने बच्चों को पूरी तरह निगल लिया और पास के सामान के नीचे छिप गया।

ये भी पढ़ें- MP मंत्रि परिषद बैठक: पर्यटक स्थलों को जोड़ने शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे

ग्रामीणों ने तुरंत सर्पमित्र निलेश उपाध्याय को सूचना दी। निलेश मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। जैसे ही अजगर को जंगल में छोड़ा गया, उसने दोनों मृत बच्चों को बाहर उगल दिया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य कैमरे में कैद हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन समय पर रेस्क्यू से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वीडियो आप देख सकते हैं यह अजगर कितना भारी भरकम था। 

ये भी पढ़ें- MP News : इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, नौ पुलिसकर्मी निलंबित; प्रशासन की लापरवाही पर अदालत नाराज


 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें