फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: गंदगी से फैली गांव में बीमारी, उल्टी दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या तो सर्वे करने निकला स्वास्थ्य अमला

Mon, 09 Sep 2024 10:12 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

बड़वानी के पानसेमल ब्लॉक में एक साथ कई लोगों के उल्टी दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती होने का मामला सामने आने के बाद सोमवार दोपहर जिले के स्वास्थ्य विभाग का अमला ग्राम मतराला पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग के दल ने पूरे गांव का सर्वे किया, जहां आला अधिकारियों ने गांव में पसरी गंदगी और दूषित पानी के चलते गांव में बीमारी फैलना बताया। इसको लेकर उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी रखने के भी निर्देश दिए।

इस दल में बड़वानी जिला मुख्यालय से जिला चिकित्सा अधिकारी सुरेखा जमरे, पानसेमल बीएमओ अमृत बमनका और तहसीलदार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम मतराला पहुंची थी। जहां इस दल ने पूरे गांव का निरीक्षण कर गांव के लोगों के दूषित पानी पीने से बीमारियों से ग्रस्त होने की बात कही और निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में जगह-जगह व्याप्त गंदगी को इसका मुख्य कारण बताया है। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को पीने के साफ पानी व अपने आसपास स्वच्छ्ता बनाये रखते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

बता दें कि इसी गांव में 2 दिन पहले उल्टी दस्त से पीड़ित होकर कई लोग पानसेमल के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां से उपचार कर कुछ लोगो को छुट्टी भी दे दी गई थी। वहीं कुछ को गंभीर हालत होने के चलते जिला चिकित्सालय के लिए भी रेफर किया गया था, जिनमे से कुछ का फिलहाल जिले के निजी अस्पतालों में भी उपचार जारी है ।

वहीं स्थिति का जायजा लेने पहुंची सीएमएचओ डॉक्टर सुरेखा जमरे ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इस गांव में उल्टी दस्त की शिकायत है, लेकिन हमारी बीएमओ की टीम पहले से ही यहां काम कर रही है। आज हमने देखा कि गांव में गंदगी काफी है। ट्यूबवेल से कुछ दूर पर जो पीने के पानी की पाइपलाइन जा रही है वहां पर गंदगी और गोबर है। इससे भी समस्या हो सकती है।

उसको हमने अभी तहसीलदार महोदय का निर्देश पर साफ करवाया है। वही जब उनसे पूछा गया कि इसका जिम्मेदार कौन है तब उन्होंने साफ कहा कि यह तो लापरवाही है सभी लोगों की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी में अपने आसपास के परिवेश को साफ बनाने और सफाई से रखने की इच्छा शक्ति होना चाहिए।

साथ ही सीएमएचओ ने बताया कि यह सर्वे का कार्य 2 तारीख से शुरू हुआ था जो कि अभी तक लगातार जारी है। फिलहाल आज तो कोई भी मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित नहीं मिला है और यहां पर हमारे स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम एक-एक घर पर जा रही है, और सर्वे कर लोगों को समझाइश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें