फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: तालाब में प्यास बुझाते दिखा बारहसिंघा का झुंड, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल

Tue, 20 Jun 2023 04:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

भीषण गर्मी में वन्यजीवों के पास राहत पाने के लिए बस पानी ही सहारा बचता है। बाघ हो या फिर दूसरे वन्यजीव सभी पानी की ओर भाग रहे हैं। हाल ही में बारहसिंघा का एक झुंड तालाब के पास प्यास बुझाता नजर आया, सोशल मीडिया पर बारहसिंघा के झुंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब 100 बारहसिंघा एक तालाब के पास पानी पीते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र का बताया जा रहा है। बारहसिंघा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

गर्मी के दिनों में जंगल के बरसाती जलस्त्रोत सूख जाते हैं, इसलिए वन्यजीवों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इसी तरह भटकते हुए बारहसिंघा का झुंड एक पानी से भरे छोटे पोखर के पास पहुंचा और सभी ने मिलकर अपनी प्यास बुझाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें