फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar: अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, अखिलेश यादव को फ्यूचर पुत्र तो राहुल गांधी को बताया ढोंगी

Mon, 11 Nov 2024 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

उत्तरप्रदेश के उपचुनाव में जुवानी हमले परवान चढ़ते जा रहे हैं ऐसे में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी एक दूसरे को नीचा दिखाने की जद्दोजहद में लगे हैं। ऐसा ही एक जुबानी हमला अशोकनगर प्रवास के दौरान केंद्र में मत्स्य एवं पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर किया है, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश को फ्यूचर पुत्र बताया, वहीं राहुल गांधी को ढोंगी बताया। 

बता दें कि इन दिनों देश के कुछ राज्यों में उपचुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं वहीं नेताओं द्वारा विपक्षी दलों ओर विपक्षी नेताओं पर लगातार जुवानी हमले भी काफी तेज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में चल रहे उप चुनाव की सरगर्मियां में भी अक्सर नेताओं द्वारा किए जाने वाले जुवानी हमले चर्चाओं में हैं। अब भाजपा के एक मंत्री ने भी यूपी के राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जुवानी हमला बोला है। दरअसल केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अशोकनगर प्रवास के दौरान अखिलेश पर जुवानी हमला बोलते हुए कहा है कि अखिलेश को लगता है कि वे सीएम की कुर्सी से उतरे ही नहीं हैं, वहीं उन्होंने कहा है कि धरती पुत्र मुलायम सिंह ने फ्यूचर पुत्र को पैदा किया है। साथ ही राहुल गांधी को सनातन का ढोंग करने वाला बताया है। भाजपा के मंत्री का यह बयान यूपी चुनाव में आग में घी डालने का काम करेगा ।

दरअसल इन दिनों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चुनाव या उप चुनाव के लिए प्रचार, रैलियों और भाषणों का दौर जारी है, वहीं अलग-अलग दलों के नेता विपक्षी दलों और विपक्षी नेताओं पर जुवानी हमले करने से पीछे नहीं हट रहे। एक दिवसीय दौरे पर अशोकनगर आए केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जुवानी हमला बोलते हुए उन्हें मुलायम सिंह का फ्यूचर पुत्र कहा है। साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सनातन का ढोंग करने वाला करार दिया है। अब मंत्री बघेल के इस बयान के क्या क्या मायने सामने आते हैं ये देखने बाली बात होगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें