फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: नए साल में पुलिस के मेहमान बनने से बचें, अशोकनगर पुलिस की अनोखी अपील

Mon, 30 Dec 2024 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

नए साल के लिए अशोकनगर पुलिस महकमे ने एक अनोखी अपील आमजन से की है। पुलिस ने अशोकनगर जिला वासियों से नए साल में पुलिस का मेहमान न बनने की अपील करते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिससे कि नए साल में कोई अप्रिय घटना सामने न आए। अशोकनगर पुलिस द्वारा जारी किया गया यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, नए साल के जश्न के दौरान अक्सर अप्रिय घटनाएं घटित हो जाती हैं और जश्न का माहौल मातम में बदल जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए अशोकनगर पुलिस ने यह अनोखी अपील जारी करते हुए कहा है कि नए साल में हमारे मेहमान बनने से बचें। इस विषय में अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने बताया कि नए साल के जश्न में कोई खलल न पड़े, इसके लिए हमने यह अपील की है कि पुलिस की मेहमान नवाजी से बचें।

उन्होंने बताया है कि आज से ही सभी थाना प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ सभी वाहनों की चेकिंग में लग जायेंगे और कोई भी वाहन चालक यदि शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले से लगी यूपी बॉर्डर पर 30 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, जो कि वाहनों की चेकिंग करेंगे।

गौरतलब है कि नव वर्ष के लिए मनाई जाने वाली पार्टी और जश्न में कई तरह की अनियमितताएं देखने को मिलती हैं, जिसमें खासतौर से युवा वर्ग नशे में अपना वाहन चलाते हुए और एक दूसरे से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते हुए आसानी से नजर आ जाते हैं, जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा अपील जारी की गई है और लोगों से नए साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें