फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: व्यवसायी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर किसने दी धमकी, वॉइस मैसेज के जरिए 10 करोड़ की फिरौती मांगी

Thu, 12 Feb 2026 11:21 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले में एक नामी व्यवसायी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार अशोकनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अंकित अग्रवाल को गैंग से जुड़े बताए जा रहे हरि बॉक्सर नामक व्यक्ति की ओर से धमकी भरे वॉइस मैसेज भेजे गए हैं। वॉइस मैसेज में पहले व्यवसायी की संपत्ति और परिवार से जुड़ी जानकारी दी गई, उसके बाद 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। मैसेज में दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। संदेश में कहा गया है, “गलतफहमी मत पालना, रुपये दो, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे।” धमकी मिलने के बाद व्यवसायी और उनका परिवार दहशत में है। अंकित अग्रवाल शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ ट्रैक्टर शोरूम और पेट्रोल पंप के संचालन के लिए जाने जाते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अशोकनगर कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सभी वॉइस मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कोतवाली थाना पुलिस के साथ साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से मैसेज के स्रोत और संबंधित नंबर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या किसी ने गैंग के नाम का दुरुपयोग किया है।

ये भी पढ़ें- पन्ना में बड़ा सड़क हादसा: नागपुर जा रही बस डंपर से भिड़ी, तीस से अधिक यात्री घायल; कुछ की स्थिति गंभीर एडिशनल एसपी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कई बार असामाजिक तत्व बड़े गैंग का नाम लेकर लोगों को डराने का प्रयास करते हैं, इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस ने व्यवसायी को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है। घटना के बाद शहर के व्यापारिक वर्ग में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यापारी को इस तरह की धमकियों का सामना न करना पड़े। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें